Daily 24 भारत डेस्क: बिहार के सिवान जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बदमाशों ने दरौंदा थाने में तैनात एएसआई अनिरुद्ध कुमार की हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है।
सिवान में एएसआई की हत्या से सनसनी: अपराधियों ने धारदार हथियार से एएसआई की हत्या कर शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया। पुलिस ने शव को दरौंदा थाना क्षेत्र के बसांव नवका टोला से बरामद किया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
दरौंदा थाने में तैनात थे एएसआई अनिरुद्ध कुमार:
जानकारी के अनुसार, दरौंदा थाना क्षेत्र में पदस्थापित एएसआई अनिरुद्ध कुमार बुधवार की रात सिविल ड्रेस में कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया।
पुलिस का बयान:
दरौंदा थाना प्रभारी ने बताया कि एएसआई अनिरुद्ध कुमार सिविल ड्रेस में थे और उनका शव बसांव नवका टोला में बरामद किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच जारी है।
शव की पहचान एएसआई अनिरुद्ध कुमार के रूप में हुई है, जो दरौंदा थाना में तैनात थे। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि उनकी हत्या धारदार हथियार से की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।