मेष राशि:
आज आपको रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो सफलता मिलने की संभावना है। अपनी आय और खर्च में संतुलन बनाए रखें, वरना आगे चलकर दिक्कत हो सकती है। किसी निर्णय में जल्दबाजी न करें। प्रेम जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे और जीवनसाथी से परिवार का परिचय करा सकते हैं।
भाग्य: 97% शुभ।
उपाय: रात की आखिरी रोटी काले कुत्ते को खिलाएं।
वृषभ राशि:
आज व्यापार से जुड़ी योजना सफल होगी और लाभ मिलेगा। पुराना मित्र मदद कर सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें और छोटी परेशानी में भी डॉक्टर से सलाह लें। परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्य: 85% शुभ।
उपाय: माता सरस्वती की पूजा करें।
मिथुन राशि:
आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। दफ्तर में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें। परिवार से सहयोग मिलेगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ समय है। ससुराल पक्ष से विवाद संभव है।
भाग्य: 63% शुभ।
उपाय: भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।
कर्क राशि:
आज व्यापार में थोड़ी चुनौतियां रह सकती हैं, लेकिन मातृ पक्ष से धन लाभ संभव है। किसी अधूरे काम को पूरा करें। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीदने या कहीं घूमने जा सकते हैं।
भाग्य: 98% शुभ।
उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
सिंह राशि:
किसी पुराने मित्र के साथ मतभेद हो सकते हैं। यात्रा के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्य: 86% शुभ।
उपाय: माता पार्वती की पूजा करें।
कन्या राशि:
आज आय के नए साधन बनेंगे और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। संतान की सफलता से मन खुश रहेगा।
भाग्य: 91% शुभ।
उपाय: भगवान विष्णु का 108 बार नाम जप करें।
तुला राशि:
काम में बदलाव की कोशिश सफल होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।
भाग्य: 66% शुभ।
उपाय: ब्राह्मण को दान करें।
वृश्चिक राशि:
परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। व्यापार में प्रगति होगी लेकिन भागदौड़ रह सकती है। संतान के विवाह से जुड़ा निर्णय सोच-समझकर लें।
भाग्य: 71% शुभ।
उपाय: भूखों को भोजन कराएं।
धनु राशि:
परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसे समझदारी से सुलझाएं। नौकरी में सहयोगियों के साथ पार्टी या जश्न का अवसर मिल सकता है। कारोबार बढ़ाने के लिए किसी वरिष्ठ की सलाह उपयोगी रहेगी।
भाग्य: 77% शुभ।
उपाय: चंदन का तिलक लगाएं।
मकर राशि:
कला या साहित्य से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़ी कोई रुकी डील आज पूरी हो सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। जीवनसाथी के सहयोग से कोई पुरानी परेशानी दूर होगी।
भाग्य: 65% शुभ।
उपाय: सफेद रेशमी वस्त्र दान करें।
कुंभ राशि:
अचानक धन लाभ हो सकता है। कला से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। परिवार के छोटे बच्चों की बातें सुनें और ध्यान दें। गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है।
भाग्य: 81% शुभ।
उपाय: शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।
मीन राशि:
नए आय स्रोत बनेंगे। पार्ट टाइम काम से लाभ होगा। बड़ों की मदद से संपत्ति में फायदा होगा। पिता की आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, ध्यान रखें। संतान के अच्छे कार्य से मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्य: 92% शुभ।
उपाय: ‘संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का नियमित पाठ करें।