Daily 24 भारत डेस्क: गोविंदा के फैंस के लिए खुशखबरी है! खबर है कि वो जल्द ही सलमान खान के साथ बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं। दोनों की जोड़ी को पहले भी लोगों ने बहुत पसंद किया था। इनकी फिल्म ‘पार्टनर’ सुपरहिट रही थी, और अब करीब 20 साल बाद ये जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर दिखने वाली है।
‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, “हाँ, सलमान खान और गोविंदा एक नए प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। फिल्म अभी शुरुआती स्टेज में है और इसका टाइटल तय नहीं हुआ है। फिलहाल इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन फैंस जल्द ही दोनों को फिर साथ देखने की उम्मीद कर सकते हैं।”
18 साल पहले ‘पार्टनर’ में साथ किया था काम
सलमान खान और गोविंदा ने 18 साल पहले, यानी 2007 में, डेविड धवन की फिल्म ‘पार्टनर’ में साथ काम किया था। फिल्म में दोनों की कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को बहुत पसंद आई थी, और उनकी जोड़ी को खूब सराहा गया था। गोविंदा ने सोशल मीडिया पर अपने कमबैक का इशारा भी दिया था। उन्होंने फिल्म सिटी से अपनी एक फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, “नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार।”
सलमान खान जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में दिखेंगे। इस फिल्म में वो आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया हैं। सलमान ने कुछ दिन पहले ही लद्दाख में इसकी शूटिंग पूरी की है।