एंटरटेनमेंट डेस्क: कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड और बिग बॉस 17 की वाइल्ड कार्ड कटेस्टेंट आयशा खान के करियर में नई ऊँचाइयाँ देखने को मिल रही है। बिग बॉस में अपने बेबाक बयान और खुलासों के चलते आया ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने शो में मुनव्वर और उनकी अन्य गर्लफ्रेंड्स के रिश्तों को लेकर विवादित खुलासे किए थे। इस वजह से कुछ समय के लिए उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन वही विवाद उनके करियर के लिए फेम और अवसर भी साबित हुआ। शो से बाहर आने के बाद आयशा ने म्यूजिक वीडियो और टीवी शोज में काम किया और अपनी अभिनय क्षमता से दर्शकों को प्रभावित किया।
हाल ही में आयशा खान को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला है। कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की रिलीज डेट 12 दिसंबर घोषित की है। फिल्म के पोस्टर में कपिल के साथ आयशा को भी दिखाया गया है, जो रेड लहंगे में बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रही है। पोस्टर में चार हीरोइनों का खुलासा भी किया गया है-त्रिधा चौधरी, आयशा खान, पारूल गुलाटी और हीरा वरीना। आयशा के फैन्स के लिए यह खुशी का मौका है क्योंकि वे बड़े पर्दे पर अपनी एंट्री करने जा रही हैं और उनकी पर्फार्मेस पर सभी की नजरें टिकी रहेगी।
बिग बॉस के विवाद और शुरुआती स्ट्रगल के बावजूद आयशा खान ने अपनी मेहनत और टैलेंट से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने पहले भी टीवी शो दिल को रफू कर ते में लीड रोल निभाया और अब फिल्मों की दुनिया में कदम रख रही हैं। किस किसको प्यार करूं 2 उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होने वाली है। फिल्म में आयशा के साथ रोमास करते हुए कपिल शर्मा के अंदाज और चार हीरोइनों के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को बड़ी स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। यह फिल्म उनके फैन्स के लिए भी उत्साहित करने वाली साबित होने वाली है।
विदुषी