Daily 24 भारत डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन किया. सुबह लगभग 9:40 बजे उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को मानवता के कल्याण, समावेशी विकास और वैश्विक सहयोग का सशक्त माध्यम बताया.
प्रधानमंत्री मोदी ने अन्य वैश्विक नेताओं के साथ सुबह लगभग 11 बजे इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का दौरा किया और विभिन्न देशों के पवेलियन का अवलोकन किया. दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले नेताओं के पूर्ण सत्र में राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री और बहुपक्षीय संस्थानों के वरिष्ठ प्रतिनिधि AI से जुड़ी राष्ट्रीय और वैश्विक प्राथमिकताओं—जैसे शासन व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और अंतरराष्ट्रीय सहयोग—पर व्यापक चर्चा करेंगे. शाम 5:30 बजे प्रधानमंत्री CEO गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसमें वैश्विक टेक्नोलॉजी और उद्योग जगत की कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी निवेश, अनुसंधान सहयोग, सप्लाई चेन और AI सिस्टम्स की तैनाती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे.
पीएम मोदी ने AI समिट में पेश किया MANAV विजन@narendramodi #MANAV #ArtificialIntelligence #AISummit pic.twitter.com/1fdaPsXRQK
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) February 19, 2026
समिट की थीम की अगर बात करे तो “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय”, जिसका उद्देश्य AI को मानव केंद्रित बनाते हुए भारत को इस क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है. यह पहल ऐसे भविष्य की परिकल्पना करती है जहाँ AI समावेशी विकास को बढ़ावा दे और हमारी साझा पृथ्वी की रक्षा में सहायक बने. वही AI के महारथियों का वैश्विक जुटान लगी है.
समिट में तीन प्रमुख स्तंभों — मनुष्य, पृथ्वी और प्रगति — पर आधारित सात कार्यकारी समूह गठित किए गए हैं. ये समूह विभिन्न क्षेत्रों में AI के ठोस और व्यावहारिक परिणामों पर कार्य करेंगे.
- आर्थिक विकास और सामाजिक भलाई के लिए AI
- AI संसाधनों का लोकतंत्रीकरण
- सामाजिक सशक्तीकरण हेतु समावेशन
- सुरक्षित और विश्वसनीय AI
- मानव पूंजी
- विज्ञान
- गतिशीलता और नवाचार
इस वैश्विक सम्मेलन में 500 से अधिक AI क्षेत्र के अग्रणी विशेषज्ञ लगभग 100 CEO और संस्थापक,150 शिक्षाविद और शोधकर्ता 400 CTO, VP और परोपकारी प्रतिनिधि, 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष एवं सरकार प्रमुख, 60 से अधिक मंत्री और उपमंत्री, 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि शमिल हुए है, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 न केवल भारत की तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन है, बल्कि यह वैश्विक AI शासन, नवाचार और मानव-केंद्रित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच भी है. यह समिट भारत को AI के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर करने वाला ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है.