Daily 24 भारत डेस्क: सीमा हैदर एक बार फिर मां बन गई हैं. 17 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया. बेटे के जन्म के बाद सीमा और उनके पति सचिन बेहद खुश नजर आए. डिलीवरी के बाद सामने आए वीडियो में सीमा नवजात शिशु और अपनी सास के साथ कार में घर लौटती दिखीं, जबकि पीछे बाइक पर सचिन खुशी में नाचते-गाते नजर आए.
सीमा ने अस्पताल से घर लौटते वक्त वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो में उन्होंने कहा—“ये देखो, पीछे बच्चे का पिता आ रहा है. हमने गाड़ी सजा ली है. फूल भी ले लिए हैं अपनी जान के स्वागत के लिए.”उन्होंने यह भी कहा कि डिलीवरी का दर्द “मौत के मुंह से वापस आने जैसा होता है.” सीमा ने बताया कि पहली डिलीवरी की तरह इस बार भी सचिन पूरे समय उनके साथ रहे.बेटे के जन्म के बाद परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल है. मिठाइयां बांटी गईं और घर को सजाया गया. इससे पहले 18 मार्च 2025 को सीमा ने बेटी मीरा को जन्म दिया था. अब 11 महीने बाद बेटे के जन्म से परिवार में दोहरी खुशी है.
सीमा हैदर का नया चमत्कार! …11 महीने में दूसरा बच्चा#SeemaHaider #SachinMeena #GreaterNoida
Anchor – @astuti_jha63654 pic.twitter.com/xTZ5bMyKaz
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) February 18, 2026
सीमा के पहले पति गुलाम हैदर से उनके चार बच्चे हैं, जिन्हें वह 2023 में अपने साथ पाकिस्तान से भारत लेकर आई थीं. सीमा और सचिन की कहानी साल 2023 से सुर्खियों में है. PUBG खेलते-खेलते दोनों की दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदली. दोनों नेपाल में दो बार मिले और वहीं मंदिर में शादी करने का दावा किया. 10 मई 2023 को सीमा चारों बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आईं और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन के घर रहने लगीं.एक महीने बाद मामला सामने आने पर अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया. फिलहाल दोनों जमानत पर बाहर हैं और केस कोर्ट में लंबित है. उधर, गुलाम हैदर ने सीमा और सचिन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और अपने बच्चों की वापसी की मांग की है. यह मामला भी अदालत में विचाराधीन है.
सीमा ने अपना धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपनाने का दावा किया है. उनका कहना है कि वह पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहतीं. उन्होंने अपने पहले पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं और कहा है कि अगर वह पाकिस्तान लौटीं तो उनकी जान को खतरा है.अब सबकी नजर इस बात पर है कि अवैध रूप से भारत में प्रवेश के मामले में कोर्ट क्या फैसला सुनाता है और सीमा के भारत में रहने का भविष्य क्या होगा.