Daily 24 भारत डेस्क: शीत ऋतु के आगमन के साथ ही रामलला के दर्शन के समय में बदलाव कर दिया गया है। मंदिर में दर्शन रात नौ बजे तक जारी रहेगा। रामलला की आरती के समय में भी बदलाव किया गया है। दोपहर में आरती व भोग के लिए एक घंटे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। बृहस्पतिवार से श्रद्धालुओं को राम मंदिर में सुबह सात बजे से रामलला के दर्शन होंगे। ट्रस्ट की ओर से रामलला के दर्शन की नई समय सारिणी जारी की गई है। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि अब शरद ऋतु शुरू हो रही है। रामलला की मंगला आरती जो अब तक सुबह चार बजे होती थी, अब वह 4:30 बजे होगी। साथ ही रामलला की श्रृंगार आरती सुबह छह बजे के बजाय 6:30 बजे होगी। दर्शन अब तक सुबह 6:30 बजे से शुरू होता है, वह अब सुबह सात बजे से शुरू होगा।
नई समय सारिणी
- अब रामलला की मंगला आरती होगी 4:30 बजे से 4:40 तक।
- सुबह 6:30 होगी श्रंगार आरती और 7:00 शुरू हो जाएगा रामलला का दर्शन।
- सुबह 9:00 बजे बंद होगा भगवान राम लला का पट बालभोग के लिए बंट।
- 5 मिनट बाद 9:05 पर खुलेगा भगवान राम लला का पट।
- 11:45 तक अनवरत चलेगा सुबह प्रथम बेला में रामलला का दर्शन।
- 11:45 से 12:00 तक भगवान के राजभोग के लिए बंद रहेगा राम मंदिर का कपाट।
- रामलला का कपट 12:00 बजे होगी भोग आरती।
- 12:15 पर दर्शन का प्रवेश होगा प्रथम चेकिंग से बंद।
- 12:30 पर दर्शन पूर्ण रूप से कर दिया जाएगा राम मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद।
- 1:30 बजे तक भगवान राम लला का दर्शन रहेगा बंद।
- शाम 7:45 पर भगवान राम लला के भोग के लिए कपट किया जाएगा बंद।
- 7:00 बजे होगी संध्या आरती शाम 7:00 बजे से 8:30 तक अनवर चलेगा दर्शन।
- 9:00 बजे रात्रि में राम लला के दर्शन के लिए प्रवेश होगा पूर्णतया बंद।
- 9:15 से 9:30 तक भगवान को लगाया जाएगा भोग।
- 9:30 से 9:45 तक होगी शयन आरती 9:45 रात्रि से सुबह 4:30 बजे तक के लिए बंद किया जाएगा राम मंदिर का पट।
अजय ठाकुर