नैनीताल: नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में पहली बार अध्यक्ष पद चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि में आज मुकेश सिंह बोरा ने एक मात्र नामांकन किया जिससे मुकेश बोरा का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है।
इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश बोरा ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए ढ़ोल नगाड़ो के साथ रोड शो निकाला जिसके बाद नैनीताल दुग्ध संघ सभागार में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अध्यक्ष पद के लिये नामांकन कराया। वही नामांकन के दौरान सभी नवनिर्वाचित संचालक मंडल के सदस्य सहित नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया, भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, निवर्तमान महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी।
वही निर्वाचन अधिकारी डॉ. डी सी जोशी ने कहा कि सभी 9 संचालक मंडलों के पद पर एक-एक नामांकन हुआ इसके साथ ही अध्यक्ष पद पर एक ही नामांकन प्राप्त हुआ है 29 फरवरी को न्यायालय का निर्णय आने के बाद ही परिणामों की घोषणा की जायेगी
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी