काशी: आज सावन का दूसरा सोमवार है. इस मौके पर काशी में शिव भक्तों और कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ है. आज सुबह से ही बाबा भोलेनाथ के दरबार में भक्तों की लंबी कतार लगी रही. सुबह में मंगला आरती के साथ ही बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया. इसके बाद आम भक्तों के लिए बाबा का दरबार खोल दिया गया.

कमिश्नर कौशल राज शर्मा और DIG ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। आज 5 लाख से ज्यादा भक्त बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे। प्रयागराज में संगम तट पर स्नान के लिए लोगों की भीड़ लगी है।

प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी है। तो वही अयोध्या में नागेश्वर नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। यहां भक्तों की भीड़ है।

अयोध्या के इस मंदिर की मान्यता है कि भगवान राम के छोटे पुत्र कुश ने ज्योतिर्लिंग को स्थापित किया था। इसी जगह भगवान शिव प्रकट हुए थे। अयोध्या जाने वाले भक्त ज्यादातर इस मंदिर में दर्शन करने के लिए जरूर आते हैं।