प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ में जंहा पंचायत के फरमान पर पति ने अपने पत्नी को पेड़ से बांध कर पहले उसके मुंह पर कालिख पोत दी,उसके बाद पत्नी का बाल भी काट दिए,जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया,ताजा मामला हथिगवां थाना के कुढ़ा इब्राहिमपुर गांव का है जहा पंचायत की तालिबानी सजा का मामला सामने आया है.

पंचायत के फरमान पर पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपने पत्नी के मुंह में कालिख पोत दी जिसके बाद पत्नी को पेड़ से बांध कर उसका बाल भी काट दिया,जिसके बाद पंचायत के फरमान से गांव में तनाव फैल गया,पत्नी के गांव में अवैध संबंध होने पर उसको तालिबानी सजा दी गई है.


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति समेत 15 व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है,सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय रॉय गांव पहुंचे जहा उन्होंने मामले की जांच करते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाई का आदेश दिया,गांव में तनाव देखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है.