गोंडा:गोंडा जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान होकर देर रात सैकड़ों लोगों ने गोंडा- अयोध्या हाईवे जाम कर दिया और सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया है। लोगों का आरोप है कि लगातार बिना किसी सूचना की बिजली विभाग द्वारा बिजली की कटौती की जा रही है। जिससे हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं उनको दिक्कतें हो रही है। आए दिन बिजली विभाग का मनमानी का रवैया अपना रहा है। सैकड़ो की तादाद में लोग सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं… मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग तब भी नहीं माने और घंटे तक गोंडा फैज़ाबाद हाईवे पर जमकर प्रदर्शन करते रहे।

धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बिजली विभाग मुर्दाबाद, ऊर्जा मंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हम लोगों को 6 से 7 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जबकि शहर वासियों को 24 घंटे बिजली देने के लिए सरकार का निर्देश है। रात भर बिजली की कटौती की जाती है शिकायत करने पर बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं की जाती है।