उत्तराखण्ड : खटीमा क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 राजीव नगर क्षेत्र में आपदा प्रभावित लोगों के लिए खाद्य विभाग विभाग द्वारा जो खाद्य सामग्री बाटी जा रही है वह एक्सपायर डेट की और खराब निकालने की शिकायत मिल रही है जिस पर खटीमा के स्थानीय विधायक और कांग्रेस उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस पर संज्ञान लिया वहीं क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह धामी जो खुद अपने नेतृत्व में आपदा प्रभावित लोगों को राशन बंटवा रहे थे
वह भी मौका पर पहुंचे वहीं खराब खाद्य सामग्री मिलने से लोगों पर भारी आक्रोश था इस मौके पर खटीमा विधायक भुवन कापडी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित लोगों के लिए बहुत अच्छी पहल की है लोगों को खाद्य सामग्री और राहत राशि उपलब्ध कराई है
परंतु यहां राहत कार्य में गड़बड़ी हो रही है जो राहत सामग्री बाटी जा रही है वह एक्सपायरी डेट और खराब दर्जे की खाद्य सामग्री है उसको डिस्ट्रॉय किया जाए और नई खाद्य किट दी जाए और जो लोग इसमें संलिप्त हैं उन पर कार्रवाई की जाए वहीं पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह धामी ने कहा कि जो खाद्य किट प्रोवाइड किया जा रहे हैं उसमें कुछ खाद्य पदार्थ खराब निकले हैं
उसे पर संबंधित ठेकेदार और जहां से सामान लिया जा रहा है उन पर लीगल कार्रवाई की जाएगी परंतु प्रश्न यह खड़ा होता है कि खुद पूर्ति निरीक्षक के अपने नेतृत्व में आपदा प्रवाहित लोगों को राशन के बंटवा रहे हैं क्या उन्होने किट बटवाते समय निरीक्षण