Daily 24 भारत डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे नए और विकसित भारत के निर्माण का सशक्त रोडमैप बताया है. उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में 145 करोड़ देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए यह बजट प्रस्तुत किया गया है.
सीएम योगी ने बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व और मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कर्तव्य भवन में प्रस्तुत पहले बजट के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि बजट में नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है. मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कैपिटल एक्सपेंडिचर, सुदृढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर और सात नए रेल कॉरिडोर के लिए प्रावधान किए गए हैं. साथ ही आयुष और हेल्थ सेक्टर को मजबूत करने की दिशा में भी अहम कदम उठाए गए हैं. बजट में महिलाओं और आम नागरिकों को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं.
बजट 2026 पर बोले CM योगी …बताया UP के लिए क्यों है खास?@myogiadityanath @BJP4India #Budget2026 #UttarPradesh #CMYogi pic.twitter.com/RiV6y7VTni
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) February 2, 2026
सीएम योगी ने हर जनपद में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण, STEM संस्थानों की स्थापना और युवाओं के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस सुविधाओं की सराहना की. उन्होंने कहा कि युवाओं को हर सेक्टर में अवसर देने वाले व्यापक रिफॉर्म आम नागरिकों का जीवन आसान बनाएंगे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों, उद्यमियों और मध्यम वर्ग के लिए नए अवसर लेकर आया है. इनकम टैक्स एक्ट को सरल बनाकर अप्रैल से लागू करने का निर्णय स्वागत योग्य है, जिससे अधिक लोग टैक्स प्रणाली से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकेंगे.सीएम योगी ने कहा कि समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया यह बजट भारत को तेजी से विकसित भारत की ओर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा.