Daily 24 भारत डेस्क: पूरा देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऐतिहासिक अवसर पर तिरंगा फहराया और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. कर्तव्य पथ पर भारतीय सशस्त्र बलों ने शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया, जिसमें इंडियन एयरफोर्स का राफेल और कॉम्बैट हेलीकॉप्टर द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फॉर्मेशन शामिल था.
सभी देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस पर #Daily24भारत की तरफ से शुभकामनाएं #HappyRepublicDay #HappyRepublicDay2026 #happyrepublicdayindia pic.twitter.com/Fp1A8gRI7I
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) January 26, 2026
अल्पसंख्यक परिवारों के लिए विशेष आमंत्रण
केंद्र सरकार की ओर से इस वर्ष अलग-अलग राज्यों के मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के परिवारों को गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए विशेष निमंत्रण दिया गया. दिल्ली में मयूर विहार के होटल क्राउन प्लाजा में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरण रिजिजू ने इन परिवारों के साथ बातचीत की और सरकार की योजनाओं के लाभों की कहानियां साझा कीं. ये परिवार NMDFC (नेशनल माइनॉरिटीज डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन) की स्कीम से जुड़े हैं, जो अल्पसंख्यकों को सस्ते लोन पर स्वरोजगार के अवसर प्रदान करती है.
दिल्ली: 77वां गणतंत्र दिवस,देशभर में उत्साह। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि। वॉर मेमोरियल पर नमन, अमर शहीदों को याद किया गया।@narendramodi #RepublicDay2026 #RepublicDayCelebration #RepublicDayIndia pic.twitter.com/leiq1lFrlT
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) January 26, 2026
वीरता पुरस्कारों की घोषणा
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 70 सशस्त्र बल कर्मियों के लिए वीरता पुरस्कारों की मंजूरी दी, जिनमें 6 मरणोपरांत शामिल हैं. पुरस्कारों में शामिल हैं:
1 अशोक चक्र
3 कीर्ति चक्र
13 शौर्य चक्र (1 मरणोपरांत)
1 बार टू सेना मेडल (वीरता)
44 सेना पदक (वीरता) (5 मरणोपरांत)
6 नौसेना पदक (वीरता)
2 वायु सेना पदक (वीरता)
शौर्य चक्र विजेताओं में पैरा (स्पेशल फोर्स), असम राइफल्स, राष्ट्रीय राइफल्स और नौसेना की महिला अधिकारी शामिल हैं. राष्ट्रपति ने 301 सैन्य अलंकरणों की मंजूरी दी, जिसमें परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं. इसके अलावा वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई, जो पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे. गणतंत्र दिवस 2026 में देश ने न केवल अपने लोकतंत्र की शक्ति का उत्सव मनाया, बल्कि वीरता, पराक्रम और सामाजिक समावेशिता का संदेश भी दुनिया के सामने रखा.