डेली24 भारत डेस्क: बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में रिश्ते बनना और टूटना कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब बात फैंस की फेवरेट जोड़ी की हो, तो हलचल मचना लाज़मी है. बीते कुछ महीनों से एक्ट्रेस तारा सुतारिया और बिजनेसमैन वीर पहाड़िया का रिश्ता लगातार सुर्खियों में था. दोनों की नज़दीकियां, साथ में इवेंट्स अटेंड करना और वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी. लेकिन अब इसी रिश्ते को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का ब्रेकअप हो चुका है, जिससे उनके फैंस काफी हैरान और मायूस नज़र आ रहे हैं.
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. हालांकि, अब तक इस ब्रेकअप की असली वजह सामने नहीं आई है. खास बात ये है कि ना तो तारा और ना ही वीर की तरफ से इस खबर पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है. ऐसे में फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इतना चर्चित रिश्ता अचानक खत्म हो गया. दरअसल, तारा और वीर के रिश्ते को लेकर चर्चा तब और तेज़ हो गई थी, जब कुछ हफ्ते पहले मुंबई में सिंगर एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट हुआ. इस कॉन्सर्ट में तारा और वीर दोनों मौजूद थे. कॉन्सर्ट के दौरान तारा स्टेज पर भी पहुंचीं, जहां एपी ढिल्लों के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी क्लोज दिखाई दी. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियोज़ में एपी ढिल्लों को तारा को किस करते हुए भी देखा गया, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी.
तारा और वीर पहाड़िया का ब्रेकअप? …एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह!@TaraSutaria @veerpahariya #TaraSutaria #VeerPahariya #BollywoodBreakup pic.twitter.com/RMuJ66NDr9
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) January 9, 2026
इन वीडियोज़ के सामने आने के बाद कई यूज़र्स ने दावा किया कि वीर पहाड़िया को यह सब पसंद नहीं आया और उनके रिएक्शन्स को लेकर भी अलग-अलग कयास लगाए गए. कुछ क्लिप्स में वीर को असहज दिखाने की कोशिश की गई, जिससे अफवाहों का बाज़ार और गर्म हो गया. हालांकि, इन सब चर्चाओं के बीच तारा और वीर दोनों ने सोशल मीडिया के ज़रिए सफाई भी दी थी. वीर पहाड़िया ने साफ कहा था कि उनके और तारा के खिलाफ नेगेटिव पीआर किया जा रहा है और वायरल हो रहे वीडियोज़ को गलत तरीके से एडिट किया गया है. वहीं तारा ने भी इशारों-इशारों में साफ किया था कि उनके रिश्ते में सब ठीक है और लोग बेवजह बातें बना रहे हैं. उस वक्त दोनों की इस सफाई के बाद फैंस को लगा था कि कपल के बीच सब सही चल रहा है.
अगर रिश्ते की शुरुआत की बात करें, तो तारा और वीर ने पिछले साल जुलाई में अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था. तारा ने अपने गाने ‘थोड़ी सी दारू’ से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की थी, जिस पर वीर ने “मेरी” लिखते हुए दिल वाला इमोजी कमेंट किया था. इसके जवाब में तारा ने भी “माइन” और नजर ना लगने वाला इमोजी शेयर किया था. इसके बाद दोनों अक्सर साथ में डिनर डेट्स, पार्टीज़ और फैमिली फंक्शन्स में दिखाई देने लगे. वेकेशन की तस्वीरों ने भी उनके रिश्ते को लेकर कंफर्मेशन का काम किया.
अब जब ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं, तो फैंस यही जानना चाहते हैं कि क्या ये सिर्फ अफवाह है या फिर सच में इस लव स्टोरी का द एंड हो चुका है. फिलहाल, ऑफिशियल बयान के अभाव में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. तो फिलहाल कहानी यहीं थमी हुई है…ना कोई कन्फर्मेशन, ना ही कोई इनकार. तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के रिश्ते का सच क्या है, ये आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इतना तय है की इस खबर ने उनके चाहने वालों को चौंका जरूर दिया है.
खुशी डैंग, प्रोड्यूसर