Daily 24 भारत डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता एक बार फिर अफ्रीका महाद्वीप में देखने को मिली है. इथियोपिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ा है. यह सम्मान न सिर्फ पीएम मोदी का, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान’ से सम्मानित किया गया. इसके साथ ही पीएम मोदी को अब तक दुनिया के विभिन्न देशों से करीब 28 सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं. सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया. पीएम मोदी ने कहा कि वे इस सम्मान को पूरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करते हैं. उन्होंने कहा कि यह उन अनगिनत भारतीयों का सम्मान है जिन्होंने भारत और इथियोपिया की साझेदारी को आकार दिया है. “विश्व की अति-प्राचीन और समृद्ध सभ्यता द्वारा सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत गौरव की बात है.”
PM मोदी को इथियोपिया ने ‘ग्रेट ऑनर’ अवॉर्ड से किया सम्मानित। अदीस अबाबा में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए। भारत–इथियोपिया संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक नेतृत्व के लिए सम्मान। अब तक PM मोदी को 28 देशों से मिल चुके हैं उच्च नागरिक सम्मान।@narendramodi #PMModi… pic.twitter.com/evy35lvZe9
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) December 17, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल साउथ पर जोर देते हुए कहा कि आज जब दुनिया की नजर ग्लोबल साउथ पर है, तब इथियोपिया की स्वाभिमान, स्वतंत्रता और आत्मगौरव की परंपरा सभी के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि भारत और इथियोपिया मिलकर ऐसे सहयोग को आगे बढ़ाएंगे जो वैश्विक चुनौतियों का समाधान भी करेगा और नई संभावनाओं का निर्माण भी करेगा.
जॉर्डन से अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रीय महल में औपचारिक स्वागत किया गया. इससे पहले हवाई अड्डे पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. सौहार्दपूर्ण पहल के तहत प्रधानमंत्री अबी अहमद अली खुद पीएम मोदी को अपनी गाड़ी से होटल तक लेकर गए. रास्ते में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को साइंस म्यूजियम और फ्रेंडशिप पार्क भी दिखाया, जो कार्यक्रम में पहले शामिल नहीं था.
अदीस अबाबा पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया. होटल के बाहर बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों ने तिरंगा लहराते हुए ‘मोदी मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. इथियोपिया से सम्मान और सहयोग का यह संदेश भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और ग्लोबल साउथ में मजबूत नेतृत्व को दर्शाता है.