Daily 24 भारत डेस्क: भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक बार फिर मैट पर लौटने का बड़ा ऐलान कर दिया है. पेरिस ओलंपिक 2024 में निराशा भरे विवाद और रिटायरमेंट की घोषणा के बाद अब विनेश ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 को अपना अगला लक्ष्य बना लिया है. पेरिस ओलंपिक 2024 का वह पल जिसे विनेश फोगाट कभी नहीं भूल पाएंगी. 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में पहुंचने के बाद, महज 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से उन्हें प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया. यह वह क्षण था जिसने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया और ग़ुस्से तथा निराशा में उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था.
रेसलर विनेश फोगाट ने लिया अपना संन्यास वापस। अब लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में मैट पर उतरेंगी। फैंस में खुशी की लहर, एक बार फिर दिखेगा विनेश का दम।@Phogat_Vinesh #VineshPhoghat #Wrestlers #Olympics2028 pic.twitter.com/KDEsb0XoAI
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) December 12, 2025
अब विनेश ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट के साथ वापसी का फैसला सुनाया. उन्होंने लिखा—लोग पूछते थे, क्या पेरिस मेरा आखिरी सफर था? सच कहूं तो मुझे खुद ही जवाब नहीं पता था. मुझे मैट से, दबावों से और अपनी ही महत्वाकांक्षाओं से दूर जाने की जरूरत थी. सालों बाद पहली बार मैंने खुद को सांस लेने दी. अनुशासन, दिनचर्या, संघर्ष मेरे भीतर बसता है. चाहे मैं कितनी भी दूर चली जाऊं, मेरा एक हिस्सा मैट पर ही रह जाता है. मैं LA28 की ओर दोबारा कदम बढ़ा रही हूं…इस बार अकेली नहीं. मेरा बेटा भी इस सफर में मेरे साथ है. मेरा छोटा चीयरलीडर, पेरिस हादसे के बाद विनेश ने कोर्ट ऑफ़ आर्बिट्रेशन में अपील भी की थी. कमेटी बनी, सुनवाई टली… और आखिरकार अपील खारिज कर दी गई. तीन ओलंपिक खेल चुकीं विनेश अब तक मेडल नहीं जीत पाई हैं—लेकिन अब उनका लक्ष्य सीधा LA28 पर है.
विनेश फोगाट का बड़ा यू टर्न, अचानक वापस ले लिया संन्यास@Phogat_Vinesh #VineshPhoghat #Wrestlers #Olympics2028
Anchor – @journalistMahis pic.twitter.com/UMvvE2ofoC
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) December 12, 2025
हरियाणा के चरखी दादरी में जन्मी विनेश फोगाट ने बचपन से ही कुश्ती को अपना जीवन बना लिया. विनेश फोगाट ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में 2 ब्रॉन्ज, एशियन गेम्स में 1 गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में 3 गोल्ड इसके साथ ही वह 2024 में कांग्रेस से MLA भी चुनी गईं. संघर्ष, हार, विवाद… सबके बीच दृढ़ संकल्प के साथ विनेश फिर लौट आई हैं और इस बार उनके साथ हैं उनकी नई प्रेरणा-उनका बेटा. अब पूरी दुनिया की निगाहें होंगी LA28 में भारत की इस असली फ़ाइटर पर.