Daily 24 भारत डेस्क: केंद्र सरकार ने भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है. क्योंकि वर्तमान प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई अगले महीने 23 नवंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे. न्यायमूर्ति सूर्यकांत न्यायमूर्ति गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और भारतीय न्यायपालिका के अगले प्रमुख बनने की कतार में पहले पायदान पर हैं.
जस्टिस सूर्यकांत 53वें सीजेआई होंगे। हरियाणा के हिसार जिले में 10 फरवरी, 1962 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे न्यायमूर्ति सूर्यकांत 24, मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने. न्यायमूर्ति सूर्यकांत के नाम की सिफारिश को मंजूरी मिलने के बाद वह 24 नवंबर को प्रधान न्यायाधीश का कार्यभार ग्रहण करेंगे और 9 फरवरी, 2027 तक लगभग 15 महीने के लिए इस पद पर रहेंगे.
रमेश ठाकुर
(Accredited Journalist, TV News Panelist, Writer, Child rights Activist)