दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी और सीबीआई की जांच पूरी हो गई है. सीबीआई ने आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दायर की. ईडी इस मामले में पहले ही चार्जशीट दायर कर चुकी है.
शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल पिछले कई दिनों से जेल में हैं. इस मामले में सीएम केजरीवाल को ED ने इसी साल 21 मार्च को गिरफ्तार किया था.सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में 12 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी. और जवाब दाखिल करने के लिए 15 दिन का समय मांगा था.

कोर्ट ने केजरीवाल को दो सप्ताह का समय दिया और मामले को 7 अगस्त के लिए सूचीबद्ध किया. केजरीवाल को 20 जून को एक ट्रायल कोर्ट ने जमानत दी थी. हालांकि, इसके अगले ही दिन ED ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था, जिसमें कहा गया था कि ट्रायल कोर्ट का आदेश अनुचित, एकतरफा और गलत था.

दिल्ली हाई कोर्ट आज केजरीवाल की सीबीआई की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका और अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगा. तो वही17 जुलाई को कोर्ट ने दोनों पर फैसला सुरक्षित रखा था. दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार केस में 25 जुलाई को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई थी. इसमें कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी थी.