नई दिल्ली:मानहानि के मामले में AAP की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को बड़ी राहत मिली. राउज एवेन्यू कोर्ट ने आतिशी को 20,000 रुपये के जमानत बॉन्ड पर जमानत दे दी.

उन्हें बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर की तरफ से दायर मानहानि शिकायत में तलब किया गया था.प्रवीण शंकर कपूर ने मानहानि याचिका में आरोप लगाया है कि आतिशी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से बीजेपी पर AAP के विधायकों को पैसे देकर तोड़ने का आरोप लगाया गया.बता दें दिल्ली की आप नेता आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया था कि पार्टी ने उनको और उनके कई विधायकों बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया दिया था.
भाजपा में शामिल न होने की सूरत में ईडी द्वारा अरेस्ट करवाने की घमकी दी थी..तो वही भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि केजरीवाल और आतिशी ने आरोपों को पुष्ट करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया है और भाजपा के खिलाफ किए गए दावे झूठे हैं. इससे पार्टी की छवि खराब हुई है.