गुजरात: सौ राष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से गांव जलमग्न हो गए… और देवभूमि द्वारका जिले में फंसे तीन लोगों को बचाने के लिए भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर तैनात करना पड़ा।

‘स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर’ की ओर से कहा गया कि देवभूमि द्वारका जिले के कल्याणपुर तालुका में शाम छह बजे तक 12 घंटे की अवधि में 281 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य के इन हिस्सों में आगामी 25 जुलाई तक बारिश जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में 200मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
उधर, MP में भी तेज बारिश का दौर लगातार जारी है। सिवनी जिले में रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गईं। मौसम विभाग ने 9 राज्यों में बहुत भारी बारिश और 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में पिछले 2 हफ्ते से लगातार भारी बारिश हो रही है। जिले में कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं।

सेना ने बताया कि बचाव कार्यों में सहायता के एक टुकड़ी तैनात की गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित नेशनल हाईवे 66 हुआ है। उत्तर कन्नड़ में सोमवार को 20 CM बारिश रिकोर्ड की गई है।