Daily 24 भारत डेस्क: एक समय था जब चीन दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश हुआ करता था लेकिन, अब भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है.ऐसे में चीन ने एक बहुत बड़ा फैसला लेते हुए यह घोषणा की है कि 2026 तक देश में बच्चे को जन्म देने का खर्च लगभग ‘जीरो’ हो जाएगा.यानी,राष्ट्रीय बीमा योजनाओं के तहत माता-पिता को बच्चे के जन्म पर अपनी जेब से लगभग कुछ भी नहीं देना पड़ेगा.
यह कदम चीन में कम हो रही आबादी की चिंता को देखते हुए उठाया गया है, ताकि लोगों पर बच्चे पालने का बोझ कम हो सके.सरकार का लक्ष्य है कि अगले साल यानी 2026 से, पूरे देश में बच्चे के जन्म का मूल खर्च बीमा कार्यक्रम पूरी तरह से उठाएगा.
बच्चे पैदा करना होगा ‘मुफ्त’…सरकार उठाएगी पूरा खर्च#China #PopulationCrisis #FreeChildbirth
Anchor – @journalistMahis pic.twitter.com/SF5grPN6Q0
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) December 17, 2025
यदि आप सामान्य डिलीवरी करवाते हैं या मानक सेवाएँ लेते हैं, तो आपको कोई पैसा नहीं देना होगा. भारत में जहां बढ़ती हुई जनसंख्या समस्या बनी हुई है, वहीं चीन में जन्म दर घटना चुनौती बनी हुई है. यहां लोगों को परिवार नियोजन के तरीके बताए जा रहे हैं, तो वहां हालात ये हैं कि खुद सरकार लोगों के लिए बच्चा पैदा करना आसान बना रही है.