डेली 24 भारतः हमेशा चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर इस बार नए किस्म के विवाद में फंसते दिख रहे हैं. बैठे बिठाए पार्टी के नेताओं को नाराज कर दिया. उन्हें ‘हाईरेंज रूरल डेवलपमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया’ संगठन ने वीर सावरकर अवॉर्ड-2025 देने की घोषणा की थी जिसे उन्होंने लेने से इंकार किया है. थरूर का कहना है कि उनके बिना पूछे अवार्ड देने का निर्णय क्यों किया गया? थरूर ने आयोजकों पर बिना अनुमति नाम घोषित करने को “गेर दार जिम्मेदाराना” कदम बताया.
बता दें, यह अवॉर्ड ‘हाईरेंज रूरल डेवलपमेंट सोसायटी’ वितरण करती है. शशि थरूर ने कहा, ’मुझे पता चला कि मुझे ‘वीर सावरकर अवॉर्ड’ के लिए चुना गया है. स्थानीय निकाय चुनाव में वोट डालने के लिए मैं केरल में था, वहीं मीडिया के सवाल पर मैंने स्पष्ट किया कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है और न ही मैंने इसे स्वीकार किया है. जबकि, संगठन के सचिव अजी कृष्णन का दावा है कि उन्होंने पहले ही सूचित किया था.
डॉ. रमेश ठाकुर
(Accredited Journalist, TV News Panelist, Writer, Child rights Activist)