Daily 24 भारत डेस्क: देश के उत्तर और पूर्वी प्रदेशों में ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. यहां पर हिमाचल, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे शहरों में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है. इसी को लेकर मौसम विभाग ने भी जानकारी साझा की है. मौसम विभाग ने कहा कि तापमान सामान्य से भी नीचे बना हुआ है.
पहाड़ों पर बर्फबारी जारी हो चुकी है, जिसके कारण कई राज्यों में पारा गिर रहा है और ठिठुरन बढ़ रही है. जिसके चलते मौसम वैज्ञानिकों ने कई शहरों में अलर्ट भी जारी कर दिया है. शीतलहर की इस चपेट में कई राज्य आ चुके हैं. जनजीवन पर कड़ाके की ठंड से काफी प्रभाव देखने को मिल रहा है. वहीं जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस 4 डिग्री तक पहुंच चुका है. तो दूसरी तरफ कई प्रदेशों में पारा 0 से 10 डिग्री सेल्सियस पर है. हालांकि, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरा बढ़ने लगा है.
दरअसल, कश्मीर घाटी इस समय भीषण बर्फ से ढकी हुई है. श्रीनगर में गुरुवार को पारा बहुत ज्यादा हो गया, जिसके चलते न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया. जो इस मौसम में सबसे पहली कड़ाके की ठंड माना जा रहा है. 12.6 डिग्री तापमान सबसे अधिकतम तापमान में दर्ज किया गया. बता दें कि घाटी की रातें बिल्कुल जमा देने वाली होती हैं, तो वहीं दिन कोहरे की चादर में लिपटे रहते हैं. मौसम विभाग का कहना है कि कश्मीर में तापमान और ज्यादा गिर सकता है, क्योंकि ये सर्दी के शुरूआती दिन हैं अभी ठंड का और बढ़ना बाकी है. वहीं लोग अपना रोज़मर्रा का काम गर्म कपड़े पहनकर बरकरार रख रहे हैं. पश्चिमी विभोक्ष लगातार बढ़ रहा है, इसकी बढ़ती सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा में शुक्रवार को बर्फबारी की संभावना जारी है. जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार को मौसम साफ हो सकता है. 7 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार भी जताए जा रहे हैं. शुक्रवार और शनिवार भाखड़ा बांध के क्षेत्र के आसपास घना कोहरा बताया जा रहा है, जिसके चलते यहां पर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. राज्य के कई इलाकों में तापमान न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है.
ठंड से बचने के उपाय
उत्तर-पूर्वी भारत में सर्दी बढ़ चुकी है, जिस वजह से बुखार, जुकाम जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं. जिनसे बचने के लिए हमें घरेलू नुस्खे और कभी-कभी आयुर्वेदिक दवाइयों का उपयोग भी करना पड़ता है. लेकिन ठंड से बचने के लिए अदरक की चाय, बादाम, काजू जैसी गर्म चीजें खानी चाहिए. इसी के साथ गर्म कपड़े पहनने चाहिए और सफर करते समय सर पर कैप इत्यादि लगाना चाहिए. कोहरे के समय घर से बाहर निकलने पर कार की हेडलाइट जलाकर रखनी चाहिए. इसी के साथ घर से कम निकलना चाहिए और बूढ़े व बच्चों का खास़ ध्यान रखें. जिससे वह सर्दी में सुरक्षित रह सकें.