Daily 24 भारत डेस्क: कॉमेडियन भारती सिंह की प्रेग्नेंसी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. जिसके चलते उन्होंने पिछले कुछ दिनों में प्रेग्नेसी शूट भी कराया था. इसी बीच उनकी शादी को 8 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है. जिसे देखकर उनके फैंस भारती को बाधाइयां देते नज़र आ रहे हैं
दरअसल, कॉमेडियन भारती सिंह की कॉमेडी हमेशा चर्चा में बनी रहती है, जिसमें वो हमेशा फैंस को खुश करती दिखाई देती हैं. जिसके बीच 3 दिसंबर को भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की शादी को आठ साल पूरे हो चुके हैं. जिसके चलते उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर पति हर्ष लिम्बचिया और बेटे गोला के साथ मिलकर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिससे उनके चाहने वालों का दिल खुश हो गया. इस खास पल पर भारती सिंह ने खुलेआम सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार किया.
सोशल मीडिया पर भारती को पोस्ट
भारती सिंह ने कई तस्वीरों का कोलाज वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किया. जिसमें उनके साथ हर्ष और गोला के मस्ती भरे मूमेंट्स थे. इस पोस्ट में भारती का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है. इनमें से एक फोटो में हर्ष और गोला ने कपड़ों की ट्विनींग की हुई है. वहीं दूसरी तरफ भारती ब्राउन कलर की ऑफ-शॉल्डर ड्रेस में नज़र आ रही हैं. जिसमें उनकी प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ देखा जा सकता है. दरअसल, इस शानदार वीडियो कोलाज के साथ भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा, ‘ आठ साल पहले आज के ही दिन गोले के मम्मी और पापा की शादी हुई थी.’ वहीं दूसरी तरफ भारती ने पति हर्ष को भी प्यार का इजहार किया, जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर “आई लव यू” लिखा.
फैंस और सेलेब्स ने बधाई दी
भारती की एनिवर्सरी पोस्ट पर जैस्मीन भसीन ने ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ लिखा, तो दूसरी तरफ मीका सिंह ने लिखा ‘बधाई हो.’ दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने कमेंट किया कि ‘आप दोनों को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं’ और चंदन प्रभाकर ने लिखा “मुबारकां” बता दें कि, भारती और हर्ष की मुलाकात कॉमेडी सर्कस के दौरान हुई थी. हर्ष वहां पर राइटिंग करते थे और भारती कलाकार थीं. इन दोनों ने 9 साल तक डेट किया. जिसके बाद 3 दिसंबर 2017 को सगाई करली. 2022 में इनको एक प्यारा बेटा हुआ. इसी के दो साल बाद भारती दुबारा प्रेग्नेंट हैं. जल्द ही इनके घर नया मेंबर आने वाला है.