सोने की कीमत में आज गिरावट देखने को मिल रही है. 24 कैरेट सोने से गहने नहीं बनाए जाते हैं. आम तौर पर 24 कैरेट सोना सिक्के और बार बनाने के काम आते है. 22 और 18 कैरेट गोल्ड से गहने बनाए जाते हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा आज, 24 अक्टूबर को 1,23,587 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,24,104 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था. वहीं एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है. 24 अक्टूबर को 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला चांदी 1, 46,501 रुपए (प्रति किलो) पर ओपन हुआ. खबर लिखे जाने तक, चांदी 1, 45,986 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो पिछले बंद की तुलना में 2500 रुपए की गिरावट को दिखाता है.
24 अक्टूबर सुबह 10:10 बजे, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1, 22,890 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. वहीं दूसरी ओर चांदी 1,02,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 1300 रुपए की गिरावट है. एमसीएक्स गोल्ड शुरुआत कारोबार में 1,22,800 रुपए के लो लेवल पर पहुंचा था.
आपके शहर में सोने का भाव(गुड रिटर्न के अनुसार)
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,25,610 रुपए
22 कैरेट – 1,15,150 रुपए
18 कैरेट – 94,240 रुपए
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
2कैरेट – 1,25,610 रुपए
22कैरेट-1,15,150रुपए
18 कैरेट – 94,240 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,25,890 रुपए
22 कैरेट – 1,15,400 रुपए
18 कैरेट – 96,000 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,25,460 रुपए
22 कैरेट – 1,15,000 रुपए
18 कैरेट – 94,090 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,25,460 रुपए
22 कैरेट – 1,15,050 रुपए
18 कैरेट – 94,140 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,25,510 रुपए
22 कैरेट – 1,15,050 रुपए
18 कैरेट – 94,140 रुपए
24 अक्टूबर को भारत में सोने की कीमत लगभग 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थीं. अपनी उच्चतम शुद्धता के लिए जाने जाने वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 80,080 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. आभूषण खरीदारों के लिए, 22 कैरेट सोना , जो अपनी मिश्र धातु संरचना के कारण अधिक टिकाऊ होता है, 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम था. भारतीय संस्कृति में सोना और चांदी को एक बहुमूल्य धातु के रुप में देखा जाता है. वहीं इस पीली धातु का भारतीय संस्कृति से गहरा जुड़ाव है. निवेशक भी सेफ निवेश विकल्प के तौर पर सोने और चांदी पर दांव लगाते हैं. जिससे पिछले कुछ सालों से इनकी कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.
भावना सिंह, प्रोड्यूसर