कुशीनगर: कुशीनगर में 14 साल की लड़की के साथ 4 युवकों ने रेप किया। पीड़िता ने विरोध किया और परिवार को पूरी बात बताने की धमकी दी तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। फिर हाथ पैर बांध दिए और जबरन जहर पिला दिया।

23 दिन के जीवन से संघर्ष के बाद आखिरकार गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मामला जिला मुख्यालय से70 किमी दूर हनुमानगंज थानाक्षेत्र के एक गांव का है। मां ने कहा- बेटी ने पहले 2 आरोपियों के नाम बताए थे। फिर उसके शरीर में जहर इतना फैल गया था कि वह बोल नहीं पा रही थी।
उंगली के इशारे सेउसने बताया कि वारदात में चार लोग शामिल थे। परिवार ने पुलिस पर केस में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।वारदात के बाद परिवार के लोगों ने बेटी के बयान के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। जब पीड़िता की हालत में कुछ सुधार हुआ तो उसने दो और आरोपियों के नाम राहुल और गोविंद बताए।
परिजनों ने पुलिस से मांग की कि केस में अन्य दो आरोपियों के नाम जोड़ दिए जाएं। लेकिन पुलिस ने उनका नाम नहींजोड़ा। अभी तक गिरफ्तारी सिर्फ दो आरोपियों की हुई है। दोनों को जेल भेज दिया गयाहै।एक आरोपी स्टीफन और दूसरे का नाम अंगद है। ये दोनों पीड़िता के ही गांव के रहने वाले हैं। वहीं, दो आरोपी अभी भी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। मामले में परिवार के लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।