फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कादरी गेट थाना के पांचाल घाट गंगा तट पर पहुंचे एडीजी व आईजी ने कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन के इंतजामों का लिया जायजा, एडीजी बोले किए गए कावड़ यात्रा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

कावड़ यात्रा को बेहतर व्यवस्था रहे इसको लेकर शासन गंभीर है। कादरीगेट थाना क्षेत्र में पांचाल घाट गंगा तट पर कई जनपदों से कावड़ भरने के लिए कावड़ियों आते है। उनकी सुरक्षा और अन्य इंतजामों का जायजा लेने के लिए एडीजी जोन कानपुर और आईजी जोन कानपुर फर्रुखाबाद पहुंचे। पांचाल घाट गंगा तट पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उत्तरी घाट पर बैरिकेटिंग को और अधिक बढ़वाने के आदेश दिए।

एडीजी ने बताया की कावड़ यात्रा को लेकर पुख्ता इंतजाम है, एक फ्लड जल पुलिस को लगाया गया है और किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से पुल पर चलती रहे इसको लेकर भी अलग से तैयारी की गई है।

एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह, आईजी जोन कानपुर के साथ मंगलवार शाम को फर्रुखाबाद जनपद के दौरे पर पहुंचे। जिसके बाद एसपी आलोक प्रियदर्शी, एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति सहित अन्य अधिकारियों के साथ पांचाल घाट गंगा तट पर पहुंच कर निरीक्षण किया। दक्षिणी घाट पर लगी बेरीकेटिंग और वॉच टावर को दिखा। वहां पर पानी गहरा है के बोर्ड बैनर लगे होने पर संतोष जताया।