नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगी। इस बजट में वित्त मंत्री से किसी बड़े राहत के एलान की उम्मीद है। बजट को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि आम बजट अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट होगा। यह पांच साल के लिए हमारी दिशा तय करने के साथ ही 2047 तक विकसित भारत की आधारशिला रखेगा।

बजट में सरकार मध्यम वर्ग के लिए बड़े एलान कर सकती है। इसके तहत जमा पर ब्याज में आयकर में छूट बढ़ सकती है बता दें लोकसभा और राज्यसभा में आम बजट पर 20-20 घंटे चर्चा होने की संभावना है. इसके साथ ही निचले सदन में रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालयों पर अलग से बहस होने की उम्मीद है.

खबरो की माने तो लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति ने सोमवार को हुई बैठक में आम बजट के अलावा रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, MSME और खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालयों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने का फैसला किया है. सत्र के एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को दोनों सदनों की कार्य मंत्री समिति की बैठक हुई.

वही मिडिल क्लास को उम्मीद है कि टैक्स की रेट कम होंगी और बेसिक छूट सीमा में बढ़ोतरी होगी. वर्तमान में, ओल्ड टैक्स व्यवस्था के तहत बेसिक छूट सीमा 2.5 लाख रुपये और नई व्यवस्था के तहत 3 लाख रुपये है. ऐसी उम्मीद है कि नई व्यवस्था के तहत सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जा सकता है.