लाखनौर: लाखनौर हाइवे पर छात्रो के दो गुटो द्वारा आपस में फायरिंग करने के प्रकरण में 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार.थाना नागल पुलिस द्वारा लाखनौर हाइवे पर छात्रो के दो गुटो द्वारा आपस में फायरिंग करने के प्रकरण में 03 अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन मे जनपद में अपराध नियंत्रण, आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इसमें संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी नांगल ज्ञानेश्वर बौद्ध के कुशल नेतृत्व मे दिनाँक 16 जुलाई 2024 को मुखबिर की सूचना पर थाना नांगल पुलिस टीम द्वारा लाखनौर हाईवे पर दो गुटो में से आपस मे फायरिंग करने वाले तीन अभियुक्तगण हिमांशु पुत्र प्रमोद निवासी देहरादून रोड शिव मन्दिर के पास कस्बा व थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर , यश तोमर पुत्र अजय कुमार निवासी ग्राम हथछोया थाना झिंझाना जिला शामली व समर पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम सढोली हरिया थाना कोतवाली देहात सहारनपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया।
कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर, 09 जिन्दा, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 स्विफ्ट डिजायर कार व 03 मोटरसाइकिल बरामद की गई। फरार अभियुक्तगण की तलाश की जा रही है।