Daily 24 भारत डेस्क: 4 साल बाद मुंबईकर आज अपना नगरसेवक चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं. बीएमसी की 227 सीटों के लिए कुल 1700 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव में 1.03 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. बीएमसी के पिछले चुनाव 2017 में हुए थे. इसका कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त हुआ था. मुंबई सहित राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव नतीजे 16 जनवरी को घोषित कर दिए जाएंगे. मुंबई में बीएमसी चुनाव के साथ मंबई एमएमआर की ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, वसई-विरार, पनवेल, नवी मुंबई, उल्हासनगर, भिवंडी और मीरा-भाईदर महानगर पालिकाओं के चुनाव आज हो रहे हैं.
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में कौन बनेगा किंग? 2869 सीटों पर हो रहा मतदान। BMC समेत 29 म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में चुनाव।15,931 उम्मीदवार मैदान में उतरे। आज पड़ेगा वोट, सत्ता का होगा फैसला।#MaharashtraElections #BMCElections #Mumbai pic.twitter.com/be48D4IpHa
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) January 15, 2026
मतदान सुबह 7ः30 बजे से शाम 5ः 30 बजे तक होगा. इन चुनावों में जहां सीएम देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. वहीं ठाकरे बंधुओं उद्धव और राज की पार्टियों का गठबंधन बीएमसी की सत्ता में वापसी की कोशिश में है. सुरक्षित और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मुंबई में 28 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. मुंबई में 227 सीटों पर सुचारू रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए 64,375 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है. मुंबई सहित महाराष्ट्र की 29 मनपाओं में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है. इनमें कुल 3.48 करोड़ वोटर हैं, जिसमें 1.81 करोड़ पुरुष और 1.66 महिला और 4 हज़ार 596 अन्य वोटर्स शामिल है.
डॉ. रमेश ठाकुर
(Accredited Journalist, TV News Panelist, Writer, Child rights Activist)