Daily 24 भारत डेस्क: शादी एक सुंदर समझौता है लेकिन आजकल लोग इसको भी खराब कर देते हैं. आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी हस्ती की शादी की जिसने अपनी शादी के बाद 45 साल साथ गुजारे. यहां बात हो रही है एक ऐसी हस्ती की शादी की जिसने अपनी पहली शादी के बाद भी दूसरी शादी की और दूसरी पत्नी के साथ 45 साल साथ गुजारे। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के साथ 45 साल हंसते, प्यार करते गुजार दिए। इन दोनों की शादी कोई साधारण शादी नहीं थी। ये कहानी बहुत ही रोचक है। ही मैन न सिर्फ पहले से ही शादीशुदा थे बल्कि उनके 4 बच्चे भी थे। शादी के बाद हेमा ने अलग घर लिया और वहीं रहने का फैसला किया।
हेमा की बायोग्राफी में, धर्मेंद्र की यादें
धर्मेंद्र के माता-पिता उनकी पहली पत्नी के साथ ही रहते थे। वहीं हेमा मालिनी के घर उनके पिता आया जाया करते थे। लेकिन, हेमा की सास उनसे पहली बार तब मिलने आईं, जब वह प्रेग्नेंट थीं। हालांकि, वह परिवार में किसी को बिना बताए मिलने चली गईं थीं। सब जानते हैं कि अब ही मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं है। उनकी यादें बस हमारे साथ रह गई हैं। हेमा मालिनी ने भी बोल दिया है कि अब वह उनकी यादों के साथ ही जिंदगी बिताएंगी। उनके जीवन में हुई इन अहम घटनाओं को हेमा मालिनी ने एक किताब का रूप दिया है।
उनकी बायोग्राफी – बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल में उन्होंने धर्मेंद्र की मां सतवंत कौर के साथ हुई उनकी मुलाकात के बारे में भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि उनकी पहली मुलाकात उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान हुई। साथ ही लिखा है की धरम जी की मां भी अत्यंत ही स्नेह करने वाली दयालु महिला थीं। जुहू के एक डबिंग शो में वो मुझसे मिलने के लिए आई थीं। जो मेरी प्यारी यादों में से एक है। उन दिनों में मैंने एशा को कंसीव किया था। उन्होंने यह बात घर में किसी को नहीं बताई थी। मैंने उनके पैरों को स्पर्श किया और उन्होंने मुझे गले लगा लिया और कहा कि बेटा हमेशा खुश रहो। मुझे यह खुशी थी कि वो मुझसे खुश थीं।
धरम जी के पिता किशन सिंह देओल को भी हेमा ने याद किया। उन्होंने बताया कि उनके ससुर बहुत ही खुश मिजाज आदमी थे। हेमा ने उनके बारे में लिखा है कि वह उनके पापा और भाई से मिलने आते थे। यहां पर हाथ मिलाने की जगह उनसे पंजा लड़ाते थे। साथ ही हराने के बाद बोलते थे कि तुम लोग घी-मक्खन खाया करो, इडली और सांभर से ताकत नहीं आती है।