डेली 24 भारत: भारत के मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी अपने अब तक के सबसे बड़े प्रोजेक्ट “एकाकी” के साथ लौट आए हैं। लंबे इंतजार के बाद इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। यह शो 27 नवंबर को यूट्यूब पर फ्री में रिलीज होगा। मेकर्स का कहना है कि यह दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देगा।
“एकाकी” भारत के पहले हॉरर-कॉमेडी शोज़ में से एक है और ट्रेलर रिलीज होते ही लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। फैंस और सेलेब्रिटीज़ दोनों ने इसकी खूब तारीफ की है। ट्रेलर इस समय यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है।
लंबे समय से दर्शक आशीष के इस प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे। अब जब इसका ट्रेलर सामने आया है, तो लोगों में और ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है। कॉमेडी और हॉरर का ये अनोखा मेल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
आशीष चंचलानी इस सीरीज़ से डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। इस बार वे सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं। यानी शो का हर पहलू उन्हीं से जुड़ा है। अब सभी की नजरें उन पर हैं, क्योंकि फैंस बेसब्री से “एकाकी” की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।