Daily 24 भारत डेस्क: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां बिरयानी में सिर्फ एक ‘लेग पीस’ मांगने पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। मामला इतना बढ़ गया कि युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई… आगे जो हुआ, उसने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।”
अमरोहा: बिरयानी में लेग पीस मांगने पर युवक और अन्य के बीच मारपीट। लाठी-डंडों से युवक को बुरी तरह पीटा गया। युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में रेफर। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी। अमरोहा नगर, कैलसा बाईपास।@uppolice @amrohapolice #Amroha #crime
Reporter – –@irshadahmad0 pic.twitter.com/ipaqm1QTby
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) October 23, 2025
ये मामला अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के कैल्सा बाईपास रोड का है। यहां एक युवक बिरयानी खाने पहुंचा था। जब उसने बिरयानी में लेग पीस देने की मांग की, तो होटल संचालक और युवक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामूली बहस हिंसक झगड़े में बदल गई। होटल संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी । और डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायल युवक को पास के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां भी हालात कुछ कम चौंकाने वाले नहीं थे। एक ओर मामूली बात पर युवक की सरेआम पिटाई, दूसरी ओर अस्पताल में इलाज से इनकार- इन दोनों ही मामलों में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
अनीता शर्मा