बहराइच : बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बोधवा चौराहे के पास कांवड़ का कपड़ा लेने आई एक गांव की तीन युवतियां के साथ समुदाय विशेष के एक व्यक्ति ने छेड़खानी किया। लड़कियों ने जब इसका विरोध किया तो उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। शोर सुनकर बचाने आई गांव की एक महिला और एक युवक को भी घायल कर दिया।

इसकी लिखित शिकायत नानपारा कोतवाली में की गई। लेकिन टाल मटोल की राजनीति के चलते पुलिस ने 24 घंटे तक अपराध को छिपाए रखा। केस दर्ज नहीं किया। पूरा घटनाक्रम मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने समुदाय विशेष के नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस मामले में पुलिस की किरकिरी होने के बाद एसपी वृंदा शुक्ला ने कोतवाल को लाइन हाजिर करते हुए एक उप निरीक्षक समेत तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी सलमान है। जिसने युवतियों से छेड़खानी की थी। आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। तीन दिन में आरोप पत्र दाखिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।
महिलाओं और बेटियों के साथ अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। एसपी ने कहा कि इस मामले में लापरवाही पाए जाने पर कोतवाल आरके सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार, दो हेड कांस्टेबल इंद्रासन यादव और अबरार खान को निलंबित कर दिया है।