Daily 24 भारत डेस्क: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा की जीत का भरोसा जताया. उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और पहले चरण में ही 110 से अधिक सीटें जीत लेगी. उल्लेखनीय है कि पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हुआ.
कोलकाता में गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान। ‘बंगाल में सुशासन के नए युग की आहट’। पश्चिम बंगाल में बदलाव और सुशासन को लेकर जताया भरोसा। राजनीतिक माहौल में बयान के बाद बढ़ी हलचल।@AmitShah #AmitShah #WestBengal #Kolkata pic.twitter.com/OZbb2FVZho
— Daily 24 Bharat (@Daily24bharat) April 24, 2026
Amit Shah ने कहा कि पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ, जो जनता के भीतर बदलाव की इच्छा को दर्शाता है. उन्होंने इसे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के अंत का संकेत बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में इस बार लोग बिना डर के मतदान करने निकले और तृणमूल कांग्रेस के कथित गुंडों का प्रभाव देखने को नहीं मिला. केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य में भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज, कानून-व्यवस्था की स्थिति और घुसपैठ जैसे मुद्दों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा.
शाह ने वादा किया कि सत्ता में आने पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और राज्य में विकास का नया मॉडल लागू किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि घुसपैठ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और ‘लव जिहाद’ व ‘लैंड जिहाद’ जैसे मुद्दों पर भी रोक लगाई जाएगी.