डेली24 भारत डेस्क: बॉलीवुड सितारे अक्सर अपने ग्लैमर, फिल्मों और लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन कई बार उनके छोटे-छोटे मानवीय कदम उन्हें एक सच्चा हीरो बना देते हैं. सेलिब्रिटीज लाखों लोगों के लिए सिर्फ एंटरटेनमेंट का जरिया नहीं होते, बल्कि कुछ फैंस के लिए वे उम्मीद की आखिरी किरण भी बन जाते हैं. ऐसे ही एक दिल छू लेने वाले पल ने हाल ही में अक्षय कुमार को फिर से लोगों का चहेता बना दिया है. उनकी दरियादिली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद हर कोई उनकी इंसानियत की मिसाल दे रहा है.
15 जनवरी 2026 को मुंबई में बीएमसी चुनाव के लिए वोटिंग हो रही थी. इस मौके पर अक्षय कुमार भी एक जिम्मेदार नागरिक की तरह अपना वोट डालने पहुंचे. जैसे ही वह वोटिंग बूथ पर पहुंचे, वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. अक्षय ने कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए लोगों से मतदान करने की अपील की और कहा कि देश और शहर के भविष्य के लिए वोट देना बेहद जरूरी है. वोट डालने के बाद जब वह वापस अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सबका ध्यान खींच लिया.
घर लौटते समय अचानक एक छोटी बच्ची अक्षय कुमार के पास आई और भावुक होकर उनसे मदद की गुहार लगाने लगी. बच्ची का कहना था कि उसके पिता बहुत बड़े कर्ज में डूबे हुए हैं और परिवार की हालत बेहद खराब है. वह रोते हुए अक्षय से मदद की अपील कर रही थी. यह विजिबिलिटी वहां मौजूद लोगों और कैमरों में कैद हो गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड पहले बच्ची को वहां से हटाने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि अभी बात नहीं हो सकती. हालांकि अक्षय कुमार ने पूरे संयम और संवेदनशीलता के साथ स्थिति को संभाला. उन्होंने बच्ची से कहा कि वह उनके बॉडीगार्ड से बात करे और अपनी पूरी जानकारी दे. अक्षय ने अपने गार्ड को साफ तौर पर निर्देश दिए कि बच्ची की डिटेल्स ली जाएं और उसकी मदद की जाए. इतना ही नहीं, जाते-जाते भी अक्षय ने दोबारा बॉडीगार्ड से कहा कि बच्ची की समस्या को गंभीरता से लिया जाए.
इस दौरान बच्ची भावुक होकर अक्षय कुमार के पैर छूने लगती है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं. अक्षय ने न सिर्फ उसे ऐसा करने से रोका, बल्कि उसे ढांढस भी बंधाया. यह पूरा वाकया यह दिखाने के लिए काफी था कि एक सुपरस्टार होने के बावजूद अक्षय जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं और जरूरतमंदों के प्रति उनका दिल कितना बड़ा है. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, फैंस और यूजर्स ने अक्षय कुमार की जमकर तारीफ करनी शुरू कर दी. एक यूजर ने लिखा, “अक्की का दिल बहुत साफ है, यही वजह है कि लोग उन्हें इतना पसंद करते हैं. वहीं दूसरे ने कहा, “सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे लोग ही असली हीरो हैं. किसी ने उनकी लंबी उम्र की कामना की तो किसी ने लिखा, “असल हीरोगीरी फिल्मों में नहीं, बल्कि ऐसे कामों में दिखती है.
अक्षय कुमार पहले भी कई मौकों पर समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद करते नजर आए हैं. चाहे किसानों की मदद हो, सैनिकों के परिवारों के लिए योगदान हो या किसी आम इंसान की परेशानी—अक्षय हमेशा आगे बढ़कर मदद करने की कोशिश करते हैं. यही वजह है कि वह सिर्फ एक सफल अभिनेता ही नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा भी हैं. आखिरकार, यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि स्टारडम का असली मतलब सिर्फ शोहरत नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और इंसानियत भी है. अक्षय कुमार का यह छोटा सा कदम कई लोगों के लिए बड़ी उम्मीद बन सकता है, और शायद यही वजह है कि फैंस उन्हें सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि दिल से हीरो मानते हैं.
खुशी डैंग, प्रोड्यूसर